बीते 1 मई से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में विश्व के सबसे बड़ फैशन इवेंट मेट गाला की शुरूआत हो चुकी है। इसमें शरीक होने के लिए देश-विदेश के कई नामचीन सितारे वहां पहुंचे। भारत की तरफ से भी इस बार कई सितारे और डिजाइनर वहां अपना जलवा बिखेरने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भारत की अभिनेत्री आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इसके साथ ही ईशा अंबानी ने भी अपना काफी शानदार अंदाज इवेंट में दिखाया था।

भारतीय सितारों के अलावा काफी सारे बड़े एक्टर और एक्ट्रेस ने लोगों को अपने लुक से प्रभावित किया। इस दौरान वहां कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस भी थे जो अपने लुक की वजह से चर्चा की वजह बने। आज के लेख में हम आपको उन्हीं के अजब-गजब फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इवेंट के दौरान किसी ने अपनी बॉडी पर 2 लाख क्रिस्टल चिपकाए तो कोई अपना चेहरा बदलकर पहुंचा। आइए आपको भी इनके अजीब फैशन दिखाते हैं।

जारेड लेटो

इवेंट में पूरी तरह से बिल्ली वाला आउटफिट पहनकर गए जारेड लेटो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ये पूरी कॉस्ट्यूम बेहद रियलिस्टिक थी। आंखों से लेकर पंजों और फर तक को परफेक्ट लुक दिया गया था।

लिल नैस एक्स

इस अमेरिकी रैपर, गायक और गीतकार ने मेट गाला पर अपना ऐसा अवतार दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान उन्होंने खुद को सिल्वर कलर के क्रिस्टल से ढका हुआ था। उनके शरीर पर 218,784 स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे थे। सिंगर के फेस मास्क ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

किम कार्दाशियन

मोतियों से बने इस आउटफिट को पहन कर किम कार्दाशियन ने अपना अलग अंदाज दिखाया था। इसे बनाने के लिए 50,000 फ्रेशवॉटर पर्ल्स और 16,000 क्रिस्टल्स का इस्तेमाल किया है। उनके और आलिया के लुक में जमीन-आसमां का अंतर था।

डोजा कैट

मेट गाला के इवेंट में रैपर डोजा कैट ने अपना बिल्ली अवतार दिखाया। इस दौरान उन्होंने सिल्वर और व्हाइट रंग का गाउन पहना था। सिंगर के कैट ईयर्स के साथ उनका प्रॉसथेटिक चेहरा बिल्ली के आकार में बना हुआ था।

नताशा पूनावाला

यह नताशा का चौथा साल है जब उन्होंने मेट गाला में हिस्सा लिया है। इस साल वे मिरर्ड शिआपरेली गाउन में नजर आई थीं। इनके आउटफिट में भी बिल्ली जैसा ही लुक था।